Nowaste Challenge क्या है | कैसे पूरा किया जाता है ?

Nowaste Challenge
Please Share With Your Friends.....

हर व्यक्ति चाहता है कि वो बाकि लोगों से अलग दिखे, उसकी अपनी एक पहचान हो, लोग उसका सम्मान करें, उसे इज़्ज़त दे, उसकी प्रशंसा करे। लेकिन कहीं न कहीं अपनी गलत आदतों और बुरी लतों के कारण उसका आत्मविश्वास धीरे धीरे कम होने लगता है। मान सम्मान तो दूर व्यक्ति अपने आप से भी दूर भागता है। कोई दूसरा इंसान उस व्यक्ति की इज़्ज़त क्या करेगा जो खुद की ही इज़्ज़त नहीं करता।

किसी भी बुरी लत में पड़ जाने के बाद व्यक्ति उन आदतों का गुलाम होता जाता है, ना चाहते हुए भी वो काम करने लगता है जो वो नहीं करना चाहता या जो उसको नुकसान पंहुचा रहे है, उन्हीं लतों में से एक लत है – पोर्न और अत्यधिक हस्तमैथुन की लत। व्यक्ति चाह कर भी इस जाल से बाहर नहीं आ पता और जितना इससे भागने की कोशिश करता है उतना ही इसका गुलाम बनता जाता है।

इन्ही तरह की आदतों से बचने के लिए nowastezindagi द्वारा Nowaste Challenge लाया गया जिसने कई सारे भाइयों की ज़िन्दगी को बेहतर बनाने में मदद की है।

Nowaste Challenge क्या है ?

nowaste challenge, इंस्टाग्राम पेज nowastezindagi द्वारा लाया गया एक चैलेंज है जिसमे 100 दिनों तक अपनी वासना और गलत चीज़ों के आकर्षण से दूर रहकर अपने समय और वीर्य को एक्सरसाइज के साथ बचाना और सही जगह पर लगाना होता है।

इस चैलेंज की शुरुआत करने से पहले मैंने nofap को काफी बढ़ावा दिया है लेकिन कहीं न कहीं nofap चैलेंज अधूरा होता है, nofap के अंदर सिर्फ और सिर्फ पोर्न और हस्तमैथुन से दूर रहने को कहा जाता है, nofap में कहीं भी एक्सरसाइज के बारे में नहीं कहा जाता, nofap में वासना से बचने को नहीं कहा जाता है, nofap में कहीं पर भी टाइम management के बारे में नहीं कहा जाता लेकिन nowaste चैलेंज के 5 नियमोँ के अंदर ये सब चीज़े आ जाती है।

Nowaste Challenge के 5 नियम क्या है ?

Nowaste Challenge कैसे पूरा किया जाता है ?

Nofap से आगे बढ़कर मैंने कुछ सोचा है और मेरा वादा है ये चैलेंज हम सब की ज़िन्दगी को बदल सकता है। Nowaste के 5 शब्दों के अंदर ही इसका अर्थ है – वासना, आकर्षण, वीर्य, समय और एनर्जी इन्हें हमें बर्बाद होने से बचाना होता है।

5 शब्द 5 अर्थ

W = Wasna ( वासना ) Nowaste के W से वासना बनती है, जिसके बहकावे में आकर हम पूरी ज़िन्दगी इसके गुलाम बने रहते है इसलिए इससे बचने के लिए हमें इसके बहकावे में आने से बचना चाहिए।

A = Attraction ( आकर्षण ) – Nowaste के A से आकर्षण बनता है। हम गलत चीज़ों की तरफ आकर्षित होकर , सही चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते है और फिर पूरी ज़िन्दगी पछताते है, जिससे हमें बचना चाहिए।

S = Sperm ( वीर्य ) – Nowaste के S से वीर्य बनता है। हम अत्यधिक हस्तमैथुन के कारण अपने मूल्यवान वीर्य को ऐसे ही नालियों में बहाते रहते है। Nowaste Challenge आपको इस लत से निकालने में पूरी मदद करता है।

T = Time ( समय ) – Nowaste के T से समय बनता है। आपको पता भी नहीं चलता कि आप कब अपने दिन के कीमती घंटे सिर्फ पोर्न देखने में बर्बाद कर देते हो, Nowaste Challenge आपको उस लत से बहार निकालने में मदद करता है।

E = Exercise ( कसरत ) – Nowaste के E से करात बनती है। यानि कि जब आप वीर्यरक्षा करते हो, अपनी सेहत, अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हो, अपनी बॉडी पर ध्यान देते हो तो Nowaste Challenge आपकी ऊर्जा को सही जगह पर उपयोग में लाने में आपकी मदद करता है और धीरे धीरे आप मज़बूत होने लगते हो।

अगर साधारण शब्दों में समझा जाये तो nowaste Challenge का मतलब है कि, “अपनी वासना और गलत चीज़ों के आकर्षण से दूर रहकर अपने वीर्य, समय, और शरीर की रक्षा करनी होती है और अपनी ऊर्जा को सही जगह पर उपयोग में लाना होता है।”

Challnge के नियम

Nowaste Challenge 5 नियमों से बनता है –

  1. Nowaste Challenge के दौरान आपको अपनी वासना से दुरी बना कर रखनी चाहिए, आप क्या देखते हो , क्या सुनते हो, क्या पढ़ते हो उन्हीं से आपकी वासना पर नियंत्रण होता है इसलिए nowaste चैलेंज के दिनों में आपको पोर्न और पोर्न की ही तरह अश्लील कंटेंट जो की सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है, से दुरी बना कर रखनी चाहिए।
  2. Nowaste Challenge के दौरान आपको गलत चीज़ों के आकर्षण से बचना चाहिए जो कि आपको फिर से उन्हीं बुरी लतों में डालती है, आपको पोर्न, एडल्ट वेबसेरीज़, हॉट मॉडल्स जो कि अश्लील कंटेंट डालते है, से दुरी रखनी चाहिए।
  3. Nowaste challenge के 100 दिनों में आपको अपनी वीर्य की रक्षा करनी होती है यानि कि हस्तमैथुन से दूर रहना होता है। इस चैलेंज के दौरान से हस्तमैथुन से दूर रहना बहुत ज़रूरी होता है उसके लिए आपको 3 second Rule को फॉलो करना चाहिए जो कि हमारे Life Changing Course में सिखाया गया है।
  4. Nowaste Challenge के दौरान आपको अपने समय को गलत कामों में बर्बाद होने से बचाकर सही जगह पर उपयोग में लाना होता है।
  5. इस चैलेंज में आपको एक्सरसाइज के ज़रिये अपने शरीर की एनर्जी को खुद को मज़बूत बनाने में लगाना होता है।

इन नियमों का पालन करके कोई भी व्यक्ति आसानी से Nowaste Challenge पूरा कर सकता है।

Nowaste Challenge के फायदे

Nowaste Challenge को पूरा करने के बाद आपको कई फ़ायदे मिलते है, जिसे में आगे पोस्ट के ज़रिये बता दूंगा। यहाँ पर 5 ऐसे फायदे बताये जा रहे है जो कि सबसे ज्यादा ज़रूरी है –

  1. वीर्यरक्षा करने से धीरे धीरे आपका आलस कम होता जाता है , आपका ज़िन्दगी को लेकर उत्साह और उत्सुकता बढ़ जाती है।
  2. आपका धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ध्यान लगने लगता है, वीर्यरक्षा करने से मन की गन्दगी चली जाती है और आपका मन साफ़ होने लगता है।
  3. आप आकर्षक ( attractive ) दिखने लगते हो, आपकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी हो जाती है जिससे लड़कियां आपकी ओर आकर्षित होने लगती है।
  4. आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ जाता है, आपकी इच्छाशक्ति, मनोबल बढ़ जाता है, आपके चेहरे पर तेज आने लगता है।
  5. nowaste के साथ ही एक्सरसाइज करने पर आपका शरीर मज़बूत होने लगता है और आपकी मसल्स भी बनने लगती है।

Please Share With Your Friends.....

17 Trackbacks / Pingbacks

  1. Nowaste Challenge के 5 नियम क्या है ? - Nowaste Zindagi
  2. Nofap क्या है | Nofap Challenge कैसे किया जाता है ? इसके फायदे, अनुभव और ebooks ? - Nowaste Zindagi
  3. कामवासना से कैसे बचें ? कामवासना से बचने के सरल उपाय क्या है ? - Nowaste Zindagi
  4. नए साल की शुरुआत कैसे करें | नए साल की 12 आदतें जो आपकी ज़िन्दगी बदल देगी। - Nowaste Zindagi
  5. आलस हमारी ज़िन्दगी को किस हद तक ख़राब करता है ? - Nowaste Zindagi
  6. ब्रह्मचर्य का पालन करना क्यों ज़रूरी है | Brahmacharya ka palan - Nowaste Zindagi
  7. ज़िन्दगी को आसान नहीं मुश्किल बनाओ | Nowaste Army Challenge Day 1 - Nowaste Zindagi
  8. वीर्यरक्षा के लिए अपनी इच्छाशक्ति बढ़ाओ | Nowaste Army Challenge Day 3 - Nowaste Zindagi
  9. ब्रह्मचारियों को अपने लिए दिनचर्या बनानी चाहिए | Nowaste Army Challenge Day 4 - Nowaste Zindagi
  10. अपनी इन्द्रियों के गुलामी मत करो | Nowaste Army Challenge Day 5 - Nowaste Zindagi
  11. वीर्यरक्षा में एक सप्ताह भी बहुत बड़ी चीज़ है | Nowaste Army Challenge Day 7 - Nowaste Zindagi
  12. सभी फालतू बातें भूल जाओ | Nowaste Army Challenge Day 8 - Nowaste Zindagi
  13. हस्तमैथुन की लत छोड़ना आसान है | Nowaste Army Challenge Day 6 - Nowaste Zindagi
  14. चैलेंज को अधूरा मत छोड़ो | Nowaste Army Challenge Day 10 - Nowaste Zindagi
  15. इच्छाशक्ति को मज़बूत कैसे करें | Nowaste Army Challenge Day 11 - Nowaste Zindagi
  16. धैर्य कैसे बढाएं | Nowaste Army Challenge Day 15 - Nowaste Zindagi
  17. पोर्न की लत कैसे छोड़ें | porn addiction in hindi - Nowaste Zindagi

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*