
Nofap in Hindi – कुछ सालों से इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रचलित चैलेंज नोफैप चैलेंज ( Nofap Challenge ) के बारे में आपने सुना ही होगा जिसके लिए सभी प्लेटफार्म पर nowastezindagi पर अकाउंट भी है। Nofap एक वेबसाइट के ज़रिये शुरू हुआ एक चैलेंज है जिसमें पोर्न और हस्तमैथुन से दूर रहने को कहा जाता है। कई सारे लोगों को इससे अनगिनत फायदे हुए है जो कि उन्होंने वेबसाइट पर लोगों के साथ साझा किये है।
कुछ लोगों का मानना है कि Nofap से उन्हें बहुत सारे फायदे मिले है और nofap ने उनकी पूरी ज़िन्दगी बदल दी है। इसी तरह से अलग अलग लोगों ने nofap को लेकर अपने विचार व्यक्त किये है।
इस पोस्ट में हम नोफैप क्या है ( what is Nofap in hindi ), नोफेप के फायदे ( Benefits of nofap in hindi ), नोफैप के नियम ( Rules of Nofap in hindi ) के बारे में पढ़ेंगे।
Nofap Challenge क्या है | What is nofap challenge in hindi
Nofap एक तरह से खुद को दिया गया एक चैलेंज है जिसमें कुछ महीनों ( लगभग 90 दिन ) तक PMO यानि कि पोर्नोग्राफी, मास्टरबेशन और ऑर्गैस्म से दूर रहना होता है। सामान्य शब्दों में हमें कुछ महीने ब्रह्मचर्य का जीवन जीना होता है।
PMO क्या है ? ( What is PMO in Hindi )
PMO का अर्थ है (P) पोर्न, (M) मास्टरबेशन, (O) ऑर्गैस्म और ऐसे सभी चीज़ें जो कि कि ब्रह्मचर्य को प्रभावित करती है, से दूर रहना होता है।
नोफैप कहां से शुरू हुआ ? Nofap किसने शुरू किया ?
नोफैप (Nofap ) की शुरुआत 2011 में पिट्सबर्ग के अलेक्ज़ेंडर रोडज़ नामक युवक ने की थी। अलेक्ज़ेंडर ने फोरम वेबसाइट रेडिट पर एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जिसने 7 दिनों तक हस्तमैथुन नहीं किया उसके टेस्टोस्टेरोन लेवल में बढ़ोतरी हुयी और उसने nofap के फायदे भी साझा किये।
अलेक्ज़ेंडर का यह लेख इतना ज्यादा प्रचलित हुआ कि देखते ही देखते nofap की एक कम्युनिटी भी बन गई जो खुद को nofap के लिए चैलेंज देने लगे। आज nofap की इस कम्युनिटी से 8 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके है। हर कोई नोफैप करने के फायदे बता रहा है, नोफ़ैप से उन्हें ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक फायदे भी मिले है।
Nofap के फायदे | Benefits of nofap in hindi | nofap ke fayde
nofap करने वाले लोगों ने nofap के कई सारे फायदे बताये हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि nofap ने उनका पूरा जीवन ही बदल दिया है, उन्होंने nofap को एक सुपरपॉवर बताया है। nofap के फायदे कुछ इस प्रकार है –
- नोफैप करने से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल में बढ़ोतरी होती है।
- इससे आपके शरीर में उत्साह यानि कि एनर्जी बढ़ जाती है।
- नोफैप लोगों को अत्यधिक हस्तमैथुन के जाल से बाहर निकालने में मदद करता है।
- नोफैप हमारे खोये हुए आत्मविश्वास को वापस लाने में मदद करता है।
- नोफैप से आपके चेहरे पर चमक और तेज आता है और आँखों के निचे के काले घेरे धीरे धीरे कम होते जाते है।
- नोफेप से बालों का झड़ना बंद होता है और बालों मज़बूत करने में मदद करता है।
- नोफैप से आपके स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है।
अन्य लाभ –
- नोफेप आपको सुबह जल्दी उठाने में मदद करता है।
- नोफेप आपके शरीर में ऊर्जा भर देता है।
- नोफेप की सहायता से आप किसी भी काम को पहले से बेहतर ढंग के कर पाएंगे।
- आपकी इच्छाशक्ति बढ़ जाएगी।
- नोफेप लोगों से बात करने पर आने वाली शर्म को खत्म कर देता है।
- नोफेप से आपकी याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।
- नोफेप की मदद से आप अपनी बॉडी लैंग्वेज सुधार सकते है, यह आपके वर्कआउट को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
- वीर्य पहले से ज्यादा ताकतवर और गाढ़ा हो जाता है।
- आपका लिंग फिर से मज़बूत हो जाता है , उसमें खोया हुआ तनाव फिर से आने लगता है।
- आँखों की नज़र पहले से बेहतर हो जाती है।
- नोफेप आपके अकेलेपन को दूर करता है, अत्यधिक हस्तमैथुन की लत के कारण आप अकेले रहने लगते हो।
- नोफेप आपके दिमाग को तनाव से मुक्त करता है और आपके मन को साफ़ करता है।
- नोफेप आपको कुछ नया सिखने में मदद करता है। अत्यधिक हस्तमैथुन आपके दिमाग को बंद कर देता है जबकि नोफेप उसे खोलने का काम करता है।
चैलेंज के नियम | Nofap ke niyam
नोफेप के नियम ( Rules of nofap in hindi ) की बात करें तो नोफेप के लिए ऐसे कोई कड़े नियम नहीं है। आपको बस कुछ महीने ( लगभग 90 दिन ) पोर्न और हस्तमैथुन से दूर रहना होता है। इस चैलेंज में आपको ना पोर्न बल्कि सॉफ्ट पोर्न, एडल्ट कंटेंट और ऐसी कोई भी वीडियो या फोटो जो आपको कामोत्तेजित करे, से दूर रहना होता है।
नोफेप में खासकर पीएमओ ( PMO ) का ध्यान रखा जाता है यानि कि आपको पोर्न, मास्टरबेशन और ओर्गास्म से दूर रहना होता है। सामान्य शब्दों में ब्रह्मचर्य का जीवन जीना होता है।
वीर्यरक्षा के लिए यह कोर्स ज़रूर करें – Life Changing Course
कुछ ऐसे उपाय जिनसे नोफेप करना आसान हो जायेगा
- घर पर फ्री ना रहें, बाहर घूमने जाएँ और दोस्तों से मिलते रहें।
- अपने आप को हमेशा अच्छे और ढंग के कामों में व्यस्त रखें।
- इंटरनेट और सोशल मीडिआ पर adult चीज़ें ना देखें।
- खाली समय में किताबें पढ़ें।
- ध्यान ( meditation ) करें। ध्यान आपको गंदे विचारों से दूर रखने में मदद करता है।
- हर रोज़ एक्सरसाइज करते रहें।
- धार्मिक और आध्यात्मिक चीज़ों से जुड़े रहें।
- एक संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स उचित मात्रा में होने चाहिए।
- वासना से भरी adult मूवीज ना देखें।
- nowastezindagi को फॉलो करें।
नोफेप कितने दिनों तक करें ?
सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है ये कि नोफेप कितने दिनों तक करना चाहिए। हालाँकि नोफेप के लिए कोई एक निश्चित दिन नहीं है, आप जितने ज्यादा दिन तक नोफेप करेंगे आपको उतना ही फायदा मिलेगा। कम से कम आपको 90 से लेकर 100 तो नोफेप करना ही चाहिए।
सारांश
नोफेप क्या है ( what is nofap in hindi ), नोफेप के फायदे ( benefits of nofap in hindi ) जानने के बाद यही कहा जा सकता है कि नोफेप से आपको अनगिनत फायदे मिलने वाले है इसलिए आपको एक बार ये चैलेंज ज़रूर पूरा करना चाहिए।
अगर आप अनुभव शेयर करना चाहे तो कमेंट में शेयर कर सकते है। उम्मीद हैं आपको हमारा Nofap के लिए यह पोस्ट पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ नया सीखा होगा। इसी तरह की जानकारियों के लिए आप Nowaste Zindagi के अन्य पोस्ट भी पढ़ सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे
Leave a Reply