जवानी को दिशा देने के लिए अनुशासन और त्याग ज़रूरी होता है. जो युवा अपनी जवानी में भटक जाता है और अपनी वासना का आदि हो जाता है उसे फिर आगे ये दुनिया नरक के समान लगने लगेगी.
आज ब्रह्मचर्य पालन का 40वां दिन है और अगर मैं उम्मींद करता हूँ कि आपको फायदे मिलना शुरू हो गए होंगे. अब बारी आती है कि आप इस ब्रह्मचर्य पालन के साथ ही अपनी जवानी को दिशा दो यानि कि सभी तरह के मोह को त्यागकर अपने जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान दो और अपने जीवन को अनुशासन और और बुरी आदतों के त्याग के साथ एक लक्ष्य को समर्पित कर दो.
हम अगली ज़ूम मीटिंग में इसी टॉपिक पर बात करने वाले है. अगर आप भी इस मीटिंग में ज्वाइन होना चाहते है तो आप हमारा कोर्स ज्वाइन कर सकते हो.
तीव्र वासना आये तो क्या करना चाहिए | ब्रह्मचर्य का 39वां दिन
जवानी को दिशा देने का तरीका
आज मैं 25 साल का हूँ और मेरे अन्दर उस उम्र में अगर समझ होती तो मैं 18 साल की उम्र से ही अपने सरे मोह त्याग देता. ना मेरे लिए कोई लड़की मायने रखती और ना ही किसी तरह के क्षणिक सुख, मैं सिर्फ और सिर्फ एक लक्ष्य के लिए मेहनत करता जो मुझे हासिल करना है.
उदहारण के लिए, अगर मुझे upsc क्लियर करना होता तो मैं 18 की उम्र से ही उस पर काम करना शुरू कर देते और दिन के 12 घंटे सिर्फ तैयारी करता. अगर मुझे व्यापार करना होता तो उस उम्र से ही व्यापार के बारे में पढना और व्यापार करना शुरू कर देता. मेरा कहने का मतलब ये है कि भाई आपको जो अपने जीवन में हासिल करना है उसे हासिल करने कल के लिए आपको छोटी उम्र से ही मेहनत करना शुरू कर देना चाहिए और हर तरह के क्षणिक सुख से दूर रहना चाहिए.
आप खुद सोच कर देखो कि आपको मूवी देखने से, रील स्क्रोल करने से या फिर पोर्न देखकर हस्तमैथुन करने से या फिर गर्लफ्रेंड बनाने से क्या मिल रहा है सिर्फ एक क्षणिक सुख और उसके बदले में आप अपनी जवानी का कीमती समय बर्बाद कर रहे हो जो फिर कभी वापस नहीं आएगा.
आपके दोस्तों में से एक दोस्त ऐसा ज़रूर होगा जिसने अपनी जवानी में मेहनत की होगी और आज एक अच्छी जॉब लेकर अपने जीवन में सुखी होगा, उसकी शादी हो चुकी होगी और एक खुशहाल ज़िन्दगी जी रहा होगा और आप अभी तक या तो ढंग की जॉब ढूंढ रहे होंगे या फिर कोई छोटी मोटी नौकरी कर रहे होंगे. यही जवानी को सही दिशा ना देने के दुष्परिणाम है.
मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको समझ आ गया होगा कि जवानी को दिशा किस तरह देनी है. कल मिलते है एक और नई पोस्ट और नए दिन के साथ…….
Leave a Reply