
वीर्यरक्षा आज आपके Nowaste Army Challenge को 9 दिन पूरे होने वाले है और आज हम सीखेंगे कि वीर्यरक्षा क्यों जरूरी है।
इससे पहले भी मैं एक पोस्ट बना चुका हुं जिसमें मैंने बताया है कि ब्रह्माचर्य क्यों जरूरी होता है, आप समय निकाल कर उसे भी जरूर पढ़ लेना।
“जवानों वीर्यरक्षा की तरफ लौट आओ। हम उस देश में रहते है जहां ब्रह्माचर्य की शुरूआत हुई और हमारी नस्लों को हस्तमैथुन के जाल में बर्बाद करने की कोशिशों को नाकाम कर दो।”
Nowaste Zindagi
कोरा कागज

जवानी में जब हम कदम रखते है तो हम केवल एक कोरा कागज होते है, हमें उस वक्त जो चीज़ सीखा दी जाये या जिस चीज़ की लत लगा दी जाये फिर वो पूरी जिन्दगी हमारे साथ चलती है। हम चाह कर भी उस लत को छोड़ नहीं पाते है।
उस कोरे कागज को भरने में हमारा माहौल, हमारी संगत और हमारे दोस्तों का बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर आपके दोस्त जवानी मे या या जवानी की शुरूआत में ऐसे थे जो बस हस्तमैथुन और पोर्न के बारे में बाते करते थे तो उनके कारण आपको भी इन चीज़ो की लत लग गयी होगी।
अगर आपके दोस्तों बहुत ज्यादा सीगरेट या शराब के आदि है तो आपको भी ये लत लगने की संभावना बढ़ जाती है, संगत ऐसी ही होती है।
वहीं अगर आपकी संगति उन लोगों के साथ है जो ब्रह्माचर्य का पालन करते है, वीर्यरक्षा के बारे में जानने केे बारे में एक जगह पर इकट्ठा होते है, वीर्यरक्षा से संबंधित किताबें पढ़ते है, लक्ष्य के बारे में बातें करते है तो आप भी उनके साथ ब्रह्माचारी बन जायेंगे।
यह भी पढ़ें – नए साल की शुरुआत कैसे करें | नए साल की 12 आदतें जो आपकी ज़िन्दगी बदल देगी।
लत की शुरूआत

कोई भी लत हो चाहे वो पोर्न देखने की हो या फिर सिगरेट शराब पीने क, सभी लतों की शुरूआत किशोरवस्था में ही होती है। अगर कोई इस समय इन चीज़ो से बच जाये तो फिर आगे उसके लिये इनसे बचे रहना आसान हो जाता है।
तो वीर्यरक्षा के लिये ये जरूरी है कि आप अगर अभी किशोरावस्था यानि कि टीनेज (teenage) में है तो अपनी हरकतों पर ध्यान दें –
- क्या आपके पास करने के लिये कोई काम नहीं है ?
- क्या आप घर पर ज्यादातर समय अकेले रहने लगे है ?
- क्या आपने अपने दोस्तों से मिलना कम कर दिया है ?
अगर हां तो यही सही समय है खुद को सही रास्ते पर लाने का।
आपको तो बस फिर से वहीं बनना है जो आप इस चीज़ को जानने से पहले थे, यानि कि आपका मन साफ था, आपको गन्दे ख्यालात नहीं आते थे, आप अपने दोस्तों के साथ मज़े करते थे। वहीं जिन्दगी अगर आपको वापस पाना है तो आपको वीर्यरक्षा करनी ही होगी।
यह भी पढ़ें – आलस से कैसे बचें | आलस से बचने के तरीके क्या है | aalas se bachne ke liye 10 tips
जवानी एक परीक्षा
जवानी एक परीक्षा से कम नहीं होती. जो भी लोग अगर सिर्फ अपनी जवानी में खुद पर नियंत्रण रख लें तो उनकी जिन्दगी बाकि लोगों से कई गुना बेहतर हो सकती है।
इस समय आंखो में सपने होते है, बहुत सारी उर्जा होती है जो हमें गलत रास्तों पर ले जाने का पूरा प्रयत्न करती है लेकिन आप उस मन को त्यागकर सत्य और लक्ष्य की मार्ग पर चल दो तो आसानी से आप इस परीक्षा को पास कर सकते हो।
वीर्यरक्षा से भरपाई
जब बात वीर्यरक्षा की होती है तो कई लोग कहते है कि उन्होंने इससे पहले कई बार वीर्यनाश किया है। वो चाहकर भी इस लत से बाहर नहीं आ सकते।
वो सभी लोग चाहे कितने भी बहाने बनाये लेकिन एक बार अगर वो दृढ़ संकल्प ले लें तो फिर कोई भी उन्हें नहीं रोक सकता। साथ ही वे इस वीर्यरक्षा के साथ बिते कल की भी भरपाई कर सकते है।
मज़बुत शरीर
ये बात तो आप जानते ही है कि वीर्यरक्षा आपके शरीर को मज़बुत करने में आपकी बहुत ज्यादा मदद करती है। जब आप वीर्यरक्षा करोगे और जब आपको लगने लगे कि बिते कल को छोड़कर अगर मैं अपने आने वाले कल को बेहतर बनाउं तो आसानी से मेरी जिन्दगी बेहतर बन सकती है।
क्या मिलेगा वीर्यरक्षा से ?
यही सवाल मैं आपसे पूछना चाहता हुं आपको क्या मिला इतने समय तक वीर्यनाश करके ?
- क्या कभी आपका मन भरा इससे ?
- क्या कभी आपके अन्दर से ये बात आयी कि बस बहुत हो गया ?
- क्या कभी दिल नें कहां कि इतने में खुशी मिल गयी ?
नहीं कभी नहीं। मन कभी खुश होता ही नहीं, हम चाहे जितनी भी पोर्न विडियोस देख ले जितना भी हस्तमैथुन कर लें लेकिन फिर भी मन नहीं भरता। हर बार मन यही कहता है कि बस एक बार और।
तो फिर ऐसे कुंअे से पानी क्यों पीना जिससे प्यास बुझ ही नहीं रही ? क्यों ऐसे जंगल में जाना जहां से बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं है ?
यह भी ज़रूर पढ़ें – कामवासना से कैसे बचें ? कामवासना से बचने के सरल उपाय क्या है ?
वीर्यरक्षा का सही समय ?
इसका कोई सही समय नहीं है, आप वैसे तो अभी चैलेंज पर हो ही और अगर आपके मन मे हार जाने का दिल करे तो याद रखना कि यही लौटना का सही समय है।
अगर मैं आज हार गया तो हमेशा हारता रहुंगा और कभी भी इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाउंगा। अपने Life Changing Course में भी मैंने यही बात समझायी है।
अन्त में,
मेरे भाइयों एक बार फिर आपको समझाना चाहता हुं कि वीर्यरक्षा की ओर लौट आओ। चाहे ज़माना कुछ भी कहे लेकिन वीर्यरक्षा के अपने फायदे है।
वीर्यवान पुरुष ही जमाने मैं छाती चौड़ी करके चलता है और आत्मविश्वास से भरा रहता है। तो आप भी वीर्यवान बनिये और अपने कुल का नाम रोशन करिये।
- सुबह उठने के बाद आपको क्या याद आता है | ब्रह्मचर्य का 38वां दिन
- काम को टालना भारी पड़ता है | ब्रह्मचर्य का 37वां दिन
- जवानी मेहनत के लिए बनी है | ब्रह्मचर्य का 36वां दिन
- नियंत्रण जब कमजोर होने लगे तब ये पोस्ट पढना | ब्रह्मचर्य का 35वां दिन
- चेहरे की चमक लौट आएगी | ब्रह्मचर्य का 34वां दिन
Leave a Reply